कैलाशी देवी को मिलेगा 5 योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ कैंप में योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत लाभार्थियों को गारंटी कार्ड प्रदान किए गए। इस कड़ी में गारंटी कार्ड वितरण की शुरुआत मंत्री जाट द्वारा भीलवाड़ा की सांगानेरी गेट निवासी श्रीमती कैलाशी देवी को देकर किया गया। कैलाशी देवी को मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का लाभ व मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना-घरेलू सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का बढ़ा हुआ लाभ मिलेगा। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सहित लोकतंत्र की नीव रखने वाले महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने बताया कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत कैंप की सम्पूर्ण राजस्थान में शुरुआत की है जिसके अंतर्गत राजस्थान में कैंप लगेंगे।
0 टिप्पणियाँ