हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारकर की हत्या, हत्या के बाद जंगल मे जलाया शव, अधजले शव के अवशेष बरामद

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा क्षेत्र के रहने वाले लापता एक युवक को एक हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में मृतक के शव को जला दिया।
जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र कल्याणपुरा गांव निवासी विनोद कीर पिछले कई दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा रखी थी। लापता युवक विनोद कीर की पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के कीर खेड़ा रहने वाले हिस्ट्रीशीटर शेरू कीर ने ही विनोद कीर को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चंदेरिया थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने अधजले शव के अवशेष बरामद किया हैं। इस मामले में अब निंबाहेड़ा कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज हुआ हैं। जांच कोतवाली थानाधिकारी फूलचंद टेलर कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ