पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम का मिजाज़, छाए घने बादल


चित्तौड़गढ़।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम बदला हैं। घने काले बादल छाएं हुए। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम इस बार इतनी गर्मी का अहसास नहीं हुआ हैं। प्रदेश के कई इलाकों में प्री मानसून के दौरान हल्की से तेज बरसात हो रही हैं। चित्तौड़गढ़ जिले के कई  इलाकों में मेघ गरजना के साथ कुछ देर तक हल्की बरसात का दौर चला और फिर धूप निकल आई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यहां से एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज से एक्टिव हुआ है। इन दोनों सिस्टम के कारण राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में बारिश-आंधी का दौर देखने को मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ