चामुंडा माता मंदिर परिसर में रामलीला का मंचन

सोनियाणा, (माय सर्कल न्यूज़ @कालू राम सेन)। समीपवर्ती गांव रेवलिया कलां में चामुंडा माता मंदिर पर कलश स्थापना कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन, विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु नव कुंडात्मक सतचंडी महायज्ञ किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार सतचंडी महायज्ञ में 41 जोड़ें महायज्ञ में आहुतियां दे रहे हैं। वेदिक मत्रोचार के साथ किया जा रहा महायज्ञ सुबह 7 से 11 व दोपहर बाद 3 से 6 बजे तक आयोजित हो रहा है। वहीं रात्रि 9 बजे से भव्य रामलीला का मंचन चल रहा है। रामलीला देखने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। रविवार रात्रि को गोकुल शर्मा एंड पार्टी के द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।
वही सोमवार सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगी।आयोजक समिति चामुंडा माता मंदिर रेवलिया कला एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालु दिन रात व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना के महंत महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज के सानिध्य में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ