सरस् खेल महोत्सव : डेयरी चैयरमैन बद्री जाट ने किया पोस्टर विमोचन


चित्तौड़गढ़। सरस खेल महोत्सव को लेकर आज डेयरी अध्यक्ष बद्री जाट जगपुरा की मौजूदगी में खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। आगामी 4 जून से शुरु होने वाले सरस खेल महोत्सव का आयोजन बड़ीसादड़ी में होगा। इस प्रतियोगिता में करीब 600 टीमें भाग लेंगी। कबड्डी, बॉलीवाल, क्रिकेट और रस्सा कस्स की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता डे नाईट की होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। आज पोस्टर विमोचन के दौरान डायरेक्टर भरत आंजना, शंकरलाल जाट, रेखा जाट, सुमन जाट, सीता बाई अहीर आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ