चित्तौड़गढ़। जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा के अनुसार शतरंज की जिला स्तरीय अन्डर-13 (ओपन एंड गर्ल्स) प्रतियोगिता का आयोजन 08 नवम्बर मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में उ.मा.विद्यालय, कुम्भानगर सब्जी मण्डी के पास किया जाएगा। जिला स्तरीय अंडर-13 (ओपन एंड गर्ल्स) शतरंज प्रतियोगिता मे गूगल फॉर्म भरने और पी.डी.एफ. की कॉपी फार्म जमा करने की अंतिम 7 नवम्बर सोमवार शाम 7 बजे तक है। जो भी बच्चे स्टेट सिलेक्शन हेतू जिला स्तरीय टूर्नामेंट मे भाग लेना चाहते हैं उन्हें अपनी ए.आइ.सी.एफ. रजिस्ट्रेशन (ALL INDIA CHESS FEDERATION I.D.) जरूरी करवाना होगा।
जिला शतरंज प्रतियोगीता में चयनीत श्रेष्ठ बालक-बालिका दोनो वर्गो में नगद पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रणाम-पत्र दिया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ प्रथम चार बालक और बालिकाओं को आगामी 11 से 13 नवम्बर तक जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय (अण्डर -13) शतरंज प्रतियोगिता में जिले की शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करनें का मौका मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ