पाटीदार समाज आज मनाएगा सरदार पटेल जयंती

डूंगला (ऋषभ जैन)। देश के प्रथम  गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती महोत्सव सोमवार को पाटीदार खड़क समाज मेवाड़ द्वारा मनाई जाएगा। तैयारियों को लेकर रविवार को क्षेत्र के शनिदेव मंदिर देवली परिसर में  युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बेठक कर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। 
बैठक में जयंती महोत्सव व वाहन रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। वाहन रैली उदयपुर जिले के कानोड़ के निकटवर्ती अंबा माता मंदिर बड़ा राजपुरा परिसर से सवेरे 11 बजे से शुरू होगी जो कानोड़ के विभिन्न मार्गो से गुजर कर, रावतपुरा, डूंगला कस्बे से गुजरते हुए शनिदेव मंदिर देवली पहुंचेगी। जहां पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। युवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया की वाहन रैली में सैकड़ों की तादाद में समाज के लोग भाग लेंगे। 
वाहन रैली व समारोह की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में भीमराज पाटीदार, चंपालाल कुलमी, कमलेश पाटीदार, विक्रम पाटीदार, रामेश्वर लाल कुलमी, गणपत पाटीदार, विक्रम पटेल, राहुल पटेल, बंशी लाल कुलमी, पपु पाटीदार सहित कई युवा व समाज के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ