भदेसर। हौसलों की उड़ान सोशियल डेवलपमेंट सोसाइटी संस्था की एक दिवसीय कार्यशाला धनेश्वर महादेव मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के कार्य क्षेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करने व उसे बढ़ावा देने का कार्य करने पर निर्णय पर बैठक का आयोजन हुआ। संस्था के संस्थापक नारायण लाल मेघवाल, प्रकाश चंद मेघवाल, किशन लाल, विनोद कुमार, शंभू लाल, भगवती लाल, किशन लाल नर्बदिया आदि उपस्थित थे। अंत में प्रकाश सेमलिया ने बैठक में आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ