कपासन। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एकता दौड़ व शपथ कर मनाया।
ब्लॉक एनवाईसी रामेश्वर लाल जाट ने बताया की खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्द्धानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर बजरंग नेहरू युवा मंडल तुरकिया कलां एवम स्थानीय विद्यालय के सयुक्त त्तवधान में जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन करवाया ।
400 मीटर प्रथम बाहदुर सिंह द्वितीय सलीम मंसूरी रहे।
800 मीटर में प्रथम याकूब मंसूरी, दितीय शंकर भील रहे एकता दौड़ के बाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया।
शारीरिक शिक्षक डूंगर सिंह राजपुत शपथ दिलाई सरदार वल्लभ भाई का स्मरण किया।
एकता दौड़ में प्रथम और दूसरे स्थान पर आने वालों को पारितोषिक वितरण किया।
वार्डपंच दीपक खटीक ने सभी का आभार प्रकट किया। युवाओं को नियमित दौड़ के फायदे बताए। कार्यक्रम में राजकुमार लोहार,दिलकश खटीक, अयूब मंसूरी, गोविंद, शरीफ़, लादू जाट आदि उपस्थित रहे।