भगवान भोलेनाथ को कमल तलाई का कमल किया अर्पित

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर उपखंड क्षेत्र के प्रमुख प्राचीन धार्मिक एवं पर्यटक स्थल धनेश्वर महादेव मंदिर पर शिव भक्तों के द्वारा कुछ समय पूर्व कमल तलाई का निर्माण किया गया। इस कमल तलाई में वागड़ क्षेत्र से नील कमल का पौधा लाकर उगाया गया। इस नीलकमल के पौधे से तैयार नील कमल का फूल सोमवार को भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया गया। महादेव ग्रुप के सदस्य एवं भगवान भोलेनाथ के भक्त लोकेश सिंह राव एवं कमलेश भट्ट ने बताया भगवान भोलेनाथ को नीलकमल का पौधा अर्पण हो इसी भावना को ध्यान में रखते हुए शिव भक्तों के द्वारा कमल तलाई निर्माण की गई। इस तलाई में नीलकमल के पौधे उगाए गए नीलकमल का प्रथम पुष्प भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया गया। इस दौरान महादेव ग्रुप के सदस्यों सहित भगवान भोलेनाथ के सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ