निम्बाहेड़ा। नेहरू पार्क के समीप स्थित वॉलीवाल मैदान पर उदय संघ व नगरपालिका के संयुक्त तत्त्वधान में चल रही दो दिवसीय ओपन सेमी शूटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता का सोमवार समापन हुआ।फाईनल का रोमांचक मुकाबला खोड़ीप व डबोक की टीमों के मध्य हुआ जिसमें खोड़ीप ने डबोक को 2-1 से पराजित कर फाईनल के खिताब कब्ज़ा किया।वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में बोहेड़ा ने निम्बाहेड़ा को हराया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला आयोजना समिति सदस्य व पार्षद मनोज पारख थे,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष व पार्षद मोहम्मद कुरैशी एवं पार्षद रोमी पोरवाल थे।आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
आयोजन समिति के सतीश लढ्ढा व सुरेश सेन ने बताया कि दो दिवसीय वॉलीवाल प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह व खिलाड़ियों के जोश के साथ सम्पन्न हुई।जिले व आसपास की 32 टीमों ने प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये,द्वितीय 5100 रुपये, तृतीय 2100 रुपये व चतुर्थ 1100 रुपये की नकद राशि का पुरस्कार सहकारिता मंत्री उदयलाल जी आंजना की और से दी गई।समिति के अंबालाल मेनारिया व मकबूल हुसैन ने बताया कि देर रात्रि तक चले इस टूर्नामेंट में सभी मैच बहुत ही रोमांचक हुए प्रतियोगिता का खिताब जीतने के लिए सभी टीमों ने अपना पूरा दम खम लगाया।परन्तु खोड़ीप के जांबाज़ खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर फाईनल मुकाबला जीतकर अपना लोहा मनाया।प्रतियोगिता में तौफीक हुसैन व प्रहलाद वैष्णव ने रेफरशिप की भूमिका का निर्वहन किया।अतिथियों ने विजेता टीमों सहित रेफरियों को एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन करने पर आयोजन कमेटी सदस्यों को पुरस्कृत किया।संचालन सतीश लढ्ढा ने किया।आभार आयोजन समिति के फैसल खान ने जताया।
प्रतियोगिता के दौरान नितेश आंजना,आजम खान,मुकेश गौसर,दौलत सिंह,भंवर सिंह,सरफरोश खान,साजिद खान,मुन्ना खान,तौफीक हुसैन,शाहिद खान,भंवर सिंह रावत,राशिद खान,सलीम खान, राजेश अस्तोलिया,दयाल पुरोहित,प्रहलाद वैष्णव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शकों ने उपस्थित होकर मैचों का आनंद लिया।
0 टिप्पणियाँ