चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 06 क्विटल 15 किग्रा अवैध अफिम डोडाचूरा व मोटरसाईकिल सवार से 44 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ व वाछित अपराधियों की धरपकड हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत थानाधिकारी कपासन गजेन्द्रसिंह पु.नि. द्वारा दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। एक टीम में थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह पु.नि. मय पुलिस जाप्ता हैडकानि सुरपालसिंह, भागीरथ, महेन्द्र कुमार, कानि मानवेन्द्र, योगेश व युवराज सिंह व दूसरी टीम सीताराम उनि के नेतृत्व में एएसआई भवानीसिंह, हैडकानि तेजमल, कानि सोनाराम, दिनेश, लक्ष्मण व छोगालाल का गठन किया गया।
प्रथम टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में थाने से रवाना हो कस्बा कपासन गस्त करते हुए केसरखेड़ी तिराहा पहुंच राशमी रोड़ पर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान हाईवे रोड़ केसरखेड़ी तिराहा की तरफ सें एक टाटा कम्पनी की त्रिपाल लगी मिनी ट्रक आती हुई दिखाई दी। जिसे रूकवाकर तलाशी ली तो मिनी ट्रक में मक्की के कट्टों की आड़ में छुपाये हुए कुल 41 कटटो में 6 क्विटल 15 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा पाया गया। अवैध डोडाचूरा व मिनी ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक केसरखेड़ी थाना कपासन निवासी माधूलाल पुत्र खुमा पुर्बिया गाडरी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। सीताराम उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित दूसरी टीम द्वारा गांव तुर्किया कला से अडाणा जाने वाले रास्ते पर एक मोटरसाईकिल चालक के कब्जे से 44 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा व डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को जब्त कर आरोपी तुर्किया कला थाना कपासन निवासी 20 वर्षीय सद्दाम पुत्र अल्लानुर मंसूरी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजिबद्व कर अनुसंधान किया जा रहा है।
दोनों मामलों में कुल माल बरामदगी 06 क्विटल 59 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व एक मिनी ट्रक व एक मोटरसाईकिल जब्त की हैं।
0 टिप्पणियाँ