भाजपा भदेसर मंडल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

 
भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी भदेसर मंडल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एमके रिसोर्ट एवं वाटिका में आमंत्रित अतिथियों के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ भदेसर प्रधान सुशीला कंवर जीएसएस लक्ष्मण सिंह और सहित पंचायत समिति सदस्य सरपंच जिला परिषद सदस्य नवनिर्वाचित समस्त जीएसएस अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं वं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की समारोह में आमंत्रित अतिथियों के द्वारा उद्बोधन दिया गया। दीपावली की राम-राम के साथ कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों में एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आम जनता को जोड़ने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ