मस्जिद नीलगरान में 27वीं शब-ए-कद्र शानों शौकत से मनाई

चित्तौड़गढ़। मस्जिद नीलगरान चित्तौड़गढ़ में 27वीं शब-ए-कद्र शानओ शौकत के साथ मनाया गई। मस्जिद में हाफिज कारी हाजी अनीस अहमद ने बहतरीन अंदाज में कुरआन-ए-करीम सुनाया। मौलाना रजाउल मुस्तफा ने रमजान व 27वीं शब-ए-कद्र की फजीलत बयान की।
इस मौके पर नीलगर समाज के सदर खुसरो कमाल नीलगर ने हाफिज अनीस अहमद का, सेकेट्री हाजी मंजुर हुसैन व नायब सेक्रेट्री सिद्दीक राक्षा ने इमाम रजाउल मुस्तफा का एवं नायब सदर हाजी मोहम्मद हुसैन खिलजी व जाकिर कुरेशी ने नायब इमाम मोहम्मद रफीक का फूल माला पहना, दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया।
मस्जिद में दस दिन के लिए ऐत्तेकाफ में बैठे आदील नागोरी, अल्ताफ हुसैन, आजम भाई का भी कमेटी की जानिब से हाजी गुलाम सादिक, हाजी जीकरुद्दीन, शोहराब कुरेशी, आरिफ गोरी ने दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया। होनहार बालिका नूर फातमा व इकरा फातमा ने मौखिक कुरान शरीफ की आयतें सुनाई जिनका उपस्थित समाजजनों ने हौंसला अफजाई कर दुआ से नवाजा।
मस्जिद नीलगरान के इमाम ने मिठाई पर फातिया लगाकर तबर्ररूक तकसीम की और देश में अमन, चैन व भाईचारे की दुआ की तथा उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने हाफिज, मौलाना, नायब इमाम को फूलमाला पहना कर शब-ए-कद्र की मुबारकबाद दी। अंत में समाज के नायब सेकेट्री मोहम्मद सिद्दीक ने सभी का शुक्रिया अदा किया व समाज की जानिब से मुबारकबाद पेश की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ