चित्तौड़गढ़। दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी बस्सी मण्डल द्वारा भैरव रिसोर्ट में दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ीबावड़ी ने की। मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या रहेे। विधायक आक्या ने बस्सी मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई एवं शुभकामना दी। विधायक आक्या ने भाजपा को मजबूत बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर कार्य करने का आव्हान किया। विधायक आक्या ने बताया कि राजस्थान सरकार में सडकों की हालत बडी खराब है एवं वर्तमान में जो सड़क निर्माण किया जा रहा है उसमें घटिया सामग्री उपयोग में लाये जाने से सड़के शीघ्र ही टूट रही है।
सरकार फसलों में हुए खराबे का भी किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं दे पाई है इसके साथ ही सरकार द्वारा फ्यूल चार्ज के नाम पर बिजली की दरें भी बढा दी है जिससे किसानों एवं आमजन की पीड़ा बढ गयी है। विधायक आक्या ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भ्रष्ट नेताओं को कड़ी सजा दिलायी जायेगी। विधायक आक्या ने कहा कि मन्दिर की जमीनों पर अतिक्रमण कर बेचे दी उसको भी मुक्त कराया जायेगा और इस कार्य में लिप्त सभी को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी। विधायक आक्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है एवं योजनाओं का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुचाया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, सीकेएसबी बैंकचेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, प्रधान देवेन्द्र कंवर, जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, पूर्व प्रधान प्रवीण ंिसह राठौड़, पूर्व उपप्रधान सी.पी. नामधराणी, मंडल महामंत्री सोहन लाल खटीक, रामेश्वर धाकड़, जौहर समृति संस्थान अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, जिला परिषद सदस्य भंवर सालवी, पंचायत समिति सदस्य अजंू कंवर, छोटू धाकड़, दिनेश धाकड़, घीसु लाल भांबी, सरपंच श्याम लाल शर्मा, गोपाल सिंह घोसुण्डी व सरपंच प्रतिनिधि एवं नव निर्वाचित सहकारी समिति अध्यक्षों के साथ ही मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ