रालोपा : चंद्रावत जिला सचिव तो कुमावत छोटी सादड़ी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोनीत


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मीडिया प्रभारी ईश्वर शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग युवा मोर्चा अध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष राजूराम गोदारा प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष ऊकार लाल गायरी युवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सेन की सर्वसम्मति से अशोक चंद्रावत को प्रतापगढ़ जिला सचिव व छोटी सादड़ी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष कुमावत को नियुक्त किया गया। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष व युवा जिलाध्यक्ष ने दोनों नवनियुक्त जिला सचिव व नगर अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर वह मुंह मीठा करा कर स्वागत किया।  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए भी आह्वान किया। गांव-गांव, ढाणी जाकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को किस तरह और जमीनी स्तर पर किसान मजदूर सभी को पार्टी की प्रीति नीति के बारे में अवगत कराने के लिए निर्देश प्रदान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ