चित्तौड़गढ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ में वर्ष 2017 से फरवरी 2022 तक के लंबित आवेदनों के निस्तारण हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को नोडल अधिकारी तथा उपश्रम आयुक्त चित्तौडगढ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा कर ग्राम पंचायत स्तर पर भौतिक सत्यापन दलों का गठन किया गया है, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, पटवारीगण तथा कनिष्ठ सहायक को सम्मिलित किया गया है।
उप श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने बताया कि शासन सचिव श्रम एवं नियोजन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में 4 अप्रैल को जिले के भूपालसागर, कपासन, भदेसर तथा चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति सभागार में भौतिक सत्यापन दलों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायतवार लंबित आवेदनों की सूची सत्यापन प्रपत्र, योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
6 अप्रैल को डूंगला एवं 7 अप्रैल को भैंसरोड़गढ़, बेगूं पंचायत समिति सभागार में सत्यापन हेतु दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ