जिला स्तर पर राज स्किल 2022 प्रतियोगिता आयोजित

चित्तौड़गढ़। राज स्किल 2022 प्रतियोगिता जिला स्तर बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सहीराम महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र चित्तौड़गढ़ एवं अधीक्षकगण/जिले के समस्त औ.प्र.सं. के प्रभारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, डिजल मेकेनिक, कोपा एवं समान्तर श्रेणी (नॉन आई.टी.आई) के कुल 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से प्रत्येक व्यवसाय के 4 प्रतिभागियों का चयन कर पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र वितरित किये साथ ही 15 व 16 जून को संभाग स्तर (आई.टी.आई उदयपुर) पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ