रतन सोनी हत्याकाण्ड से जुड़ा मामला : वारदात के शेष 3 आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। शहर में 31 मई की रात को रतन सोनी की हत्या में शेष 3 अभियुक्त भी पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं। इस हत्याकांड में 4 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। वही इस हत्याकांड में 3 अभियुक्त फरार चल रहे थे।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सान्दु के निर्देशन में व अनुसंधान अधिकारी राजीव जोशी आरपीएस के नेतृत्व में जिला हाजा के विभिन्न थानाधिकारियों व पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा प्रकरण के संदिग्ध आरोपिगणों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। जिला साईबर टीम द्वारा तकनिकी रूप से जांच पडताल की गई। गठित टीमों के सघन प्रयासो से प्रकरण की घटना के 24 घन्टो के अन्दर ही प्रकरण की घटना में संलिप्त रहे चार आरोपीगण मुताक खां पिता मुनीर खां पठान उम्र 29 साल निवासी कच्ची बस्ती गांधीनगर, अरबाज खां उर्फ बिट्टु पिता मोहम्मद सलीम मुसलमान उम्र 22 साल निवासी ओछडी थाना सदर चित्तौड़गढ़, सोहेल मंसूरी उर्फ कालु पिता मुबारिक खां उम्र 22 साल निवासी कच्ची बस्ती गांधीनगर, जुबैर पिता मोहम्मद हनीफ छीपा मुसलमान उम्र 22 साल निवासी छीपा मोहल्ला चित्तौड़गढ़ को गत एक जून को डिटेन कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।  इस वारदात में संलिप्त शेष आरोपी गोलु उर्फ वसीम पिता सद्दीक खां पठान मुसलमान निवासी कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौड़गढ़, हुसैन कटोरा पिता रज्जाक खां मुसलमान निवासी कच्ची बस्ती गांधीनगर, राहुल सैन पिता शम्भुलाल सेन जाति नाई निवासी मिठारामजी का खेड़ा थाना सदर चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार करने हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश देकर मंगलवार को गिरफतार कर लिया गया। न्यायालय में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ