युवक की हत्या का पुलिस ने चंद घण्टों में किया पर्दाफाश, हत्या के आरोपी डिटेन


चित्तौड़गढ़। बीती रात्रि को करीब 01.30 एएम पर चन्देरिया पुलिस को जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि खान चौराहा से रामाखेडा जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति लहुलुहान हालात में पड़ा हुआ है तथा मौके से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में हॉस्पीटल लेकर आये है। सूचना पर कैलाश चन्द्र, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चन्देरिया मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। जहां एक जवान उम्र का व्यक्ति गंभीर अवस्था में घायल हो खून से लथपथ मिला। घटना के बारे में सूचनाकर्ता रामप्रसाद पुरोहित निवासी तुम्बडिया से प्राप्त सूचनानुसार पाया गया कि मौके पर पड़े घायल दशरथ बंजारा पिता बख्तावर बंजारा निवासी तुम्बडिया के साथ राकेश पिता रतन बंजारा, लक्ष्मण पिता सुरजमल गाडरी निवासीयान तुम्बडिया द्वारा चाकू से वार कर मारपीट की गई। इसी दौरान तुम्बडिया के ही जगदीश पिता नाथु लाल सुखवाल द्वारा बीच बचाव करने पर जगदीश के भी चाकू से वार कर घायल कर दिया है। जिसको सांवरिया हॉस्पीटल ले ले जाया गया। मौके से थानाधिकारी चन्देरिया द्वारा दारथ बंजारा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर उक्त जगदीश पुरोहित के पर्चा बयान पर प्रकरण सं 127/22 धारा 302,307/34 भा0द0स0 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुवे कैलाश सांदू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय चित्तौडगढ के नेतृत्व में सीताराम वृताधिकारी गंगरार के सुपरविजन में कैलाश चन्द्र पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी चन्देरिया मय जाप्ता की टीम गठित कर मुल्जिमान की तलाा की गई। मुल्जिमान का घटना कारित करने के पचात उदयपुर की तरफ भाग जाने की सूचना प्राप्त होने पर जिला उदयपुर पुलिस से तालमेल रखते हुवे थानाधिकारी सुरजपोल जिला उदयपुर के सहयोग प्राप्त कर रईस मोहम्मद सउनि थाना चन्देरिया मय जाप्ता की एक टीम उदयपुर भेजी गई। टीम द्वारा थाना सुरजपोल के ड्युटी अधिकारी कर्मवीर सिंह हैड कानि मय जाप्ता के सहयोग से प्रकरण में वांछित आरोपी राकेश पिता रतन बंजारा, लक्ष्मण पिता सूरजमल गाडरी निवासीयान तुम्बडिया को उदयपुर से डिटेन किया गया है। जिनसे प्रकरण में पुछताछ व अनुसंधान जारी है। 
डिटेन किये हुऐ।

आरोपी 
राकेश बंजारा पिता रतन बंजारा निवासी तुम्बडिया और लक्ष्मण गाडरी पिता सूरजमल बंजारा निवासी तुम्बडिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ