चित्तौड़गढ़, (सलमान)। स्वाभिमान् किसान वीट प्रोड्युसर कम्पनी लिमिटेड चित्तौड़गढ़ को नाबार्ड के आर्थिक सहयोग से ’’रूरल मार्ट’’ योजना के तहत् मोबाइल वेन उपलब्ध करवाई गई है, जिसका अनावरण नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेंद्र डूडी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रतन लाल सोलकी एवं उपनिदेशक आत्मा परियोजना के दिनेश जागा की उपस्थिति में किया गया।
क्रियान्वयन एजेंसी कट्स के केन्द्र समन्वयक गौहर महमूद ने बताया की वर्ष 2016 में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैक (नार्बाड) एवं कट्स के सहयोग से स्वाभिमान किसान वीट प्रोड्युसर कम्पनी का पंजीकरण हुआ था जिसका संचालन वर्तमान में 7 ग्रामपंचायतों (देवरी, सहनवा, सेमलिया, घटियावली, एराल, नेतावलगढ़ पाछली एवं ओडून्द) के 33 गांवो के एक हजार से भी ज्यादा किसान कर रहे है। इस किसान उत्पादक संगठन के निदेषक चतूर्भूज जाट, मजु देवी बोहरा, राम लाल कुमावत ने बताया की इस संस्थागत कम्पनी स्वरूप से वह उत्पादन लागत को कम करने, उपज को बढ़ाने तथा किसानों को उपज का सही दाम दिलवाने के लिए प्रयासरत है।
कम्पनी के सीईओ शांतिलाल ड़ागी ने बताया कि मोबाइल वेन के उपयोग से एफपीओं का व्यापार बढ़ेगा, कृषि उपज विपणन के परिवहन लागत में कमी आएगी। एफपीओं के द्वारा दो आउटलेट- देवरी एवं घटियावली संचालित की जा रही है तथा बीज उत्पादन कार्यक्रम से किसानों को जोड़ा गया जिसका मार्केटिग का कार्य एफपीओं के माध्यम से किया जा रहा है ।
अनावरण के दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक, कृषि विज्ञान केन्द्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक रतन लाल सोलकी एवं उपनिदेशक आत्मा परियोजना से दिनेश जागा ने उपस्थित किसानों को कृषि में आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध सरकार एवं नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उदघाटन समारोह में कटस से मदन गिरी गोस्वामी, इन्डसण्ड बैक से सत्येन्द्र, एफपीओ के सदस्य किशन गाडरी, रमेश धाकड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
0 टिप्पणियाँ