शब-ए-कद्र पर पाँच बच्चों ने किया कुरान मुकम्मल


चित्तौड़गढ़। गुरूवार 28 अप्रेल को को 27वीं शब-ए-कद्र बड़ी धूमधाम से मनाई। 
नागौरी लौहार समाज के कोषाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने बताया कि मदरसा इस्लामिया लौहारान में सदर हाजी अब्दुल गनी की सरपरस्ती में हुसैनी चौक लौहार मोहल्ला स्थित मदरसा इस्लामिया लौहारान नागौरी के मौलाना इकबाल का समाज की तरफ से दस्तारबंदी कर, फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। समाज की ओर से मौलाना को जोड़ा व नजराना दिया गया साथ ही मदरसे के पाँच बच्चों के कुरान मुकम्मल करने पर फूल-माला पहना कर हांैसला अफजाई की गई। समाज के सलीम नागौरी की तरफ से बच्चों को एक-एक कुरान शरीफ दी गई। सदर की ओर से मौलाना व बच्चों के लिए वाटर कूलर दिए गए। मदरसे के बच्चों ने नात शरीफ सुनाई व मोहम्मद साहब की बताई गई हदीस शरीफ बयान कर उन पर चलने का संकल्प लिया।
मौलाना इकबाल ने तकरीर बयान की और सलातो सलाम पढ़कर तबर्रूक्कात पर फातिया लगाकर तकसीम किया गया तथा देश में अमन भाई चारे की दुआ मांगी। इस मौके पर हाजी अब्दुल गनी, हाजी वली मोहम्मद, हबीब काका, हाजी शफी, मौलाना शरीफ, एहसान भाई, रफीक नागौरी, इकबाल लौहार, मकबूल भाई, सत्तार, बाबू लौहार, मोइनुद्दीन, आबिद हुसैन, हारून, रशीद, रफीक, मुख्तियार, गुफरान नबी, मोहम्मद अली, इब्राहिम, जमील अहमद, शब्बीर लौहार, इमरान हुसैन, साकिर, फरीद, खलील, सलमान, माहम्मद हुसैन, जुनेद, आरीफ, गुलाम फरीद, जाकीर, मोहम्मद आलम, अबरार, अल्फेज आदि समाज के गणमान्य लोगों ने मौलाना साहब को फूलमाला पहना कर शब-ए-कद्र की मुबारकबाद दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ