चोरी की 14 मोटरसाईकिल बरामद, 3 गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र में हो रही मोटर साईकिल चोरी की रोकथाम व चोरी की गई मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत एवं अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू के निर्देशानुसार व पुलिस उप अधीक्षक वृत चित्तौड़गढ़ बुद्धराज टांक के सुपरवीजन में टीम गठीत की जाकर थानाधिकारी हरेन्द्र सिह पु नि व डीएसटी प्रभारी विक्रम सिह पु नि के निर्देशन में शहर में लगे अभय कमाण्ड के कैमरों व प्रकरण संख्या 247 / 2022 के प्रार्थी विमल कुमार सिह द्वारा स्वयं के घर पर लगे सीसीटीवी केमरे में आये फुटेज के आधार पर टीम द्वारा बदमाशों की तलाश हेतु प्रयास किये। 26 जून को प्रार्थी तेज सिंह द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में दी रिपोर्ट पर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने पर संकलित किये गए। सभी फुटेज के आधार पर अभियुक्त यश उर्फ सानु पिता हरिश गिरी निवासी गांधीनगर चित्तौड़गढ़, गौरव हरिजन पिता सुरेश हरिजन निवासी जेवाणा थाना फतहनगर जिला उदयपुर, अंकित पिता गोपाल गर्ग निवासी धनेरियागढ़ थाना रेलमगरा जिला राजसमन्द को एवं इनके साथ चोरीया करने वाले 4 बाल अपचारी को डिटेन कर गहनता से पुछताछ की गई। थाना सदर चित्तौड़गढ़ से 04 मोटर साईकिल व कोतवाली चित्तौड़गढ़ सर्कल से 01 मोटर साईकिल थाना गंगरार सर्कल से 01 मोटर साईकिल, थाना कपासन से 02 मोटरसाईकिल, उदयपुर से 02 मोटरसाइकिल, भीलवाडा से 02 मोटरसाइकिल, राजसमन्द से 03 मोटरसाइकिल एवं नीमच (मध्यप्रदेश)
से 02 मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर 14 मोटरसाईकिले बरामद की गई है।
शेष मोटर साईकिल व मुल्जिमानों की तलाश जारी है।
टीम के सदस्य में हरेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर चित्तौड़गढ़, कार्यवाहक थानाधिकारी विक्रम सिह पु नि (डीएसटी प्रभारी), अमर सिंह सउनि, हेमेन्द्र सिंह कानि 221, राकेश कुमार कानि 1547, लक्ष्मण सिह कानि 267, हेमवृत सिंह कानि. 881, सुरेन्द्र पाल कानि. 550, दीपक कुमार कानि 1553, राजदीप कानि 393 और विशेष भूमिका अमर सिंह सउनि, हेमेन्द्र सिंह कानि 221 आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ