तालाब में गिरने से बाल-बाल बचा सीमेंट से भरा ट्रेलर

जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। उपखंड क्षेत्र के गधेर ग्राम में सीमेंट से भरा एक ट्रेलर  अनियंत्रित होकर तालाब में गिरते बाल बाल बचा। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे चारदीवारी निर्माण कार्य की खुदाई चल रही हैं जिसकी मिट्टी भी सड़क किनारे ही डाल रखी हैं। बारिश की वजह से तालाब  के सड़क किनारे स्थित जगह कमजोर हो गई। जैसे ही टेलर आगे बढ़ा सड़क तालाब के नीचे बैठ गई जिसमें टेलर के आगे के टायर फंस कर मिट्टी में धंस गए। इससे टेलर असंतुलित होकर पलटी खाते-खाते बचा। इस दौरान सड़क मार्ग अवरुद्ध रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ