व्यास राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भा.म.स. के बने प्रदेशाध्यक्ष


  
चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करना के हवाले से बताया कि राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन रविंद्र मंच ऑडिटोरियम रामनिवास बाग जयपुर में आज रविवार को प्रदेश अधिवेशन के साथ संपन्न हुआ। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भा.म .स.  के प्रदेशाध्यक्ष पद पर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार निवासी अरविंद व्यास को चुना गया। व्यास पूर्व में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चित्तौड़गढ़ जिले के जिलामंत्री, जिला अध्यक्ष, उदयपुर मंडल के उपाध्यक्ष, पांच बार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे तथा वर्तमान में हाल ही में दूसरी बार प्रदेश सभाध्यक्ष पद का निर्वहन करते हुए अपनी कर्तव्य निष्ठा व कार्यशैली के कारण अब महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष के सर्वोच्च मुकाम पर पहुंचे हैं।
 शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी ने बताया कि अरविंद व्यास के महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष बनने की सूचना प्राप्त होते ही राजस्थान सहित चित्तौड़गढ़ जिले में हर्ष की लहर फैल गई।
संगठन के जिला सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, विभाग संगठन मंत्री हीरा लाल लुहार, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के गोपाल लाल शर्मा, उपसभाध्क्ष उदय लाल अहीर व कमलेश उपाध्याय, महिला मंत्री मधु जैन, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र कुमार व्यास, जिला कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करना  सहित समस्त जिला कार्यकारिणी व  ग्यारह ही उपशाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले के लिए गौरव की बात हें कि राजस्थान के कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष की कमान इस जिले के हाथ में आई। साथ ही विगत दिनों शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा भी चित्तौड़गढ़ जिले से है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय भी राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भा. म . स से संम्बंद्धता लिए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ