शाहपुरा में भाजपा का मोर्चा सम्मेलन संपन्न

शाहपुरा (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।सांसद सुभाष चंद्र बहेड़ीया सम्मेलन संयोजक बजरंग सिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, रायला मंडल अध्यक्ष राजेश जाट, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया, फुलिया मंडल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा, शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बालू राम कुमावत, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर के नेतृत्व में कहार धर्मशाला शाहपुरा में संपन्न हुआ । 
कार्यक्रम का प्रारंभ माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक बजरंग सिंह राणावत ने सम्मेलन का उद्देश्य विस्तार  सभी कार्यकर्ताओं के मुख्य पटल पर रखा और बताया इस सम्मेलन का उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी को सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया वक्ता के रूप में राधेश्याम जीनगर गोपाल चरण सिसोदिया ने भी अपने अपने विचार रखें। मुख्य वक्ता सांसद सुभाष चंद्र बहेड़ीया ने केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए लाभकारी योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और कहां सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदीजी की योजनाओं के बारे में जानकारी दें और आम जनता को लाभान्वित कराएं और केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत देश गौरवान्वित हुआ है। भारत को विश्व पटल विश्व की नेतृत्व करने की क्षमता प्राप्त हो रही है यह केवल और केवल नरेंद्र मोदी  की भारतीय जनता पार्टी सरकार होने पर ही संभव हो पाया है। नगर महामंत्री मोहन लाल रेगर ने बताया कार्यक्रम के दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र बोहरा ऐसी मोर्चा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर महामंत्री खुशीराम आचार्य जगदीश चंद्र खटीक मनोज कुमार गुर्जर भेरू लाल नायक राधेश्याम धोबी युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू जांगिड़ आसाराम धाकड़ महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल बेली निर्मला मूंदड़ा राधा सोनी किसान  मोर्चा अध्यक्ष कल्याण सिंह राणावत ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवकिशन प्रजापत रामदेव प्रजापत एसटी मोर्चा अध्यक्ष लादू लाल जी ऐसी मोर्चा अध्यक्ष भेरूलाल नाईक राधेश्याम धोबी मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा सांवरमल सैन महावीर सैनी युवा मोर्चा से मुन्नी राम जाट जितेंद्र सेन शिवराज कोहली महेंद्र जाट युवराज सिंह अंकित शर्मा परमेश्वर कुमार दमामी कमल रायका प्रवीण सुखवाल सत्येंद्र जैन सोनू कुम्हार सोहन लाल कुमावत वरिष्ठ कार्यकर्ता नाथूलाल कोली व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री खुशीराम आचार्य ने किया अंत में  मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा  ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ