पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, 142 उप पुलिस अधीक्षक के तबादले, देखें ट्रांसफर लिस्ट

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। राजस्थान पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ हैं। महानिदेशक पुलिस राजस्थान ने एक आदेश जारी कर प्रदेश में 142 उप पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार, बेगूं, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, भदेसर, बड़ीसादड़ी वृताधिकारी के तबादले किए हैं।
आदेश के अनुसार चित्तौड़गढ़ वृताधिकारी बुद्धराज टांक को चित्तौड़गढ़ से वृताधिकारी कपासन, छाबर मल यादव वृताधिकारी बेगूं से वृताधिकारी गंगरार लगाया हैं। वहीं  बेनी प्रसाद मीणा को वृताधिकारी राजसमन्द से वृताधिकारी निंबाहेड़ा, श्रीमती कृष्णा सामरिया को उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जयपुर से वृताधिकारी बड़ीसादड़ी और प्रभु लाल कुमावत को उप पुलिस अधीक्षक एससी/एस टी सैल बारां से वृताधिकारी रावतभाटा लगाया गया हैं।

●ट्रांसफर लिस्ट...






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ