बेगूं में भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद एवं सम्मान समारोह 23 जून को

बेगूँ (माय सर्कल न्यूज़ @महेंद्र धाकड़)। बेगूं में भारतीय जनता पार्टी का बेगूँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह 23 जून को बेगूँ में आयोजित होगा। बेगूँ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एंव वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद एवं सम्मान समारोह के बेगूँ विधानसभा संयोजक एडवोकेट कैलाश शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि शुक्रवार 23 जून को भाजपा के वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह संगठन द्वारा बेगूँ विधानसभा क्षेत्र का बेगूँ में तय किया गया है। 23 जून को बेगूँ की गणगौर वाटिका मे सांय 3 बजे से वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें भाजपा के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन लोगों ने जनसंघ व भाजपा को अपना अमूल्य योगदान देकर पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुँचाने का काम किया है, उनको सम्मानित करने का अवसर है। इस अवसर पर प्रदेश व जिले के प्रमुख पदाधिकारियों का भी मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।
इस समारोह में भाजपा के सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ