बकरियां चराने गई महिला का मगरमच्छ ने किया शिकार, रेस्कयू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी



चित्तौड़गढ़। गंगरार उपखण्ड क्षेत्र के बिलिया में रविवार को बकरी चराने गई महिला को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। रेस्कयू टीमों ने रविवार को पानी मे तलाश की लेकिन कई पता नही चल सका।
जानकारी के अनुसार बिलिया निवासी नारायणी भील पत्नी शांति लाल भील उम्र 22 वर्ष रविवार को बकरियां चराने गई। बताया जा रहा कि दोपहर में वह नदी की चट्टान पर बैठकर हाथ पांव धो रही थी तभी अचानक एक मगरमच्छ आया और उसको पानी में खींच कर ले गया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग नदी पर एकत्र हो गए। सूचना पर गंगरार पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। महिला की तलाश के लिए चित्तौड़गढ़ सिविल डिफेंस टीम व जिंक से रेस्कयू टीमों ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक भी महिला का कोई पता नही लग सका। अंधेरा होने से रेस्कयू ऑपरेशन रोका गया। आज फिर रेस्कयू टीमें नदी में महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ