चित्तौड़गढ़। शहर स्थित ऋषभ कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में स्थित एक दुकान से करीब 50 लाख की संदिग्ध नकदी व कई बैंकों के चैक सहित अन्य दस्तावेज ज़ब्त कोई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल विक्रम सिंह पुलिस जाब्ते के साथ शहर के ऋषभ कॉम्प्लेक्स स्थित ज्ञानमल चपलोत की दुकान पर छापा मारा। जहां पुलिस को एक बैग में रखें 50 लाख रुपये की नकदी मिली। वही पुलिस को दुकान से 250 से अधिक चेक भी मिले, जिन पर संबंधित व्यक्तियों के हस्ताक्षर और लाखों रुपए की राशि लिखी हुई है। इसके साथ ही दर्जनों हस्ताक्षरशुदा खाली चेक भी पुलिस ने जप्त किए हैं। दुकान तलाशी के दौरान नोट गिनने की मशीन, लैपटॉप आदि उपकरण भी मिले हैं। मौके पर दुकान पर मौजूद ज्ञानमल चपलोत के पुत्र हार्दिक चपलोत ने दुकान पर मोबाइल की डिस्ट्रीब्यूटर शीप होना बताया तथा उक्त राशि और चेक मोबाइल फोन की खरीद फरोख्त की एवज में रिटेलर दुकानदारों से लेना बताया था। लेकिन दुकान पर विक्रय के लिए मोबाइल फोन नहीं होना और दुकान के बाहर किसी तरह का नाम या कम्पनी का बोर्ड नहीं होना पुलिस की सूचना की पुष्टी करता दिख रहा है। हालांकि बाद में मीडिया कर्मियों द्वारा उक्त राशि के संबंध में पूछने पर हार्दिक चपलोत ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जिससे प्रकरण में कहीं ना कहीं अवैध लेनदेन की पुष्टि हो रही है। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा बरामद की गई राशि को संदिग्ध मानते हुए जप्त किया गया है और विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ