कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। सपरंच संघ ने महात्मा गांधी नरेगा के पक्के कार्यों में लेबर की ऑनलाइन हाजरी को ऑफ लाइन करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी अर्चना बुगालिया को ज्ञापन सौंपा।
सरपंच सघ के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के सभी कार्यों में पूर्व में 19 लेबर तक ऑफ़ लाइन हाजरी होती थी। इसके बाद इसमें केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी से इसमें नेशनल मोबाइल मोनेट्रिंग सिस्टम के अंतर्गत लेकर श्रमिकों की हाजरी ऑन लाइन कर दी गई जबकि गांवों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या रहती है और हाजरी ऑनलाइन करने में समस्याएं आती हैं। कई बार हाजरी हो ही नहीं पाती जिसके चलते कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
महात्मा गांधी नरेगा योजना में पक्के निर्माण कार्यों में लेबर की हाजिरी ऑफलाइन करवाने की मांग काफी समय से की जा रही है। इसी मांग को लेकर आज संघ के सदस्यों ने एसडीएम कार्यलय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।ज्ञापन में नरेगा में नेशनल मोबाइल मोनेट्रिंग सिस्टम (एनएमएमएस) को समाप्त करवाने का आग्रह किया।
0 टिप्पणियाँ