गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। महर्षि गौतम ऋषि की जयंती की पूर्व संध्या पर गुर्जर गौड़ समाज कपासन की ओर से श्री जलेश्वर महादेव गौशाला दशहरा मैदान के पास कपासन में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौ सेवा की गई। इस अवसर पर गुर्जर गोड समाज अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिलीप व्यास, भवानी शंकर चाष्टा, लोकेश चाष्टा, सत्य नारायण उपाध्याय, राकेश व्यास, ऋतिक व्यास, जगदीश चंद्र चाष्टा, सत्य प्रकाश व्यास, गोपाल चाष्टा, अभिषेक व्यास, राजेंद्र व्यास, अरविंद चाष्टा, अरुण चाष्टा, गोपाल व्यास, राहुल चाष्टा, सुशील व्यास, राजेंद्र चाष्टा, जयेश चाष्टा, दिनेश चाष्टा, जयंत जोशी सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे। गुर्जर गौड़ समाज के अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयन्ती चैत्र शुक्ला प्रतिपदा संवत 2080, बुधवार 22 मार्च को प्रति वर्ष की भांति परंपरा अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। महर्षि गौतम जयंती समारोह के कार्यक्रम के तहत बाइस मार्च को गौतम आश्रम परिसर में यज्ञ एवं हवन प्रातः 9:15 बजे प्रारंभ होगा। उसके उपरांत दोपहर 3:15 बजे गौतम आश्रम से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा गौतम आश्रम से प्रारंभ होकर पुराना उदयपुर रोड, पांच बत्ती चौराहा, संतोषी माता मंदिर, कुम्हार मोहल्ला,लोडकिया बाजार, कल्याण रायजी मंदिर, सोमानी मोहल्ला, गौतम चौक होते हुए पुनः गौतम आश्रम पहुंच संपन्न होगी।वहां साय काल 5:30 बजे प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ