धन्यवाद सम्मेलन में किया किसानों का सम्मान


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। श्री कृष्ण आदिनाथ गौशाला  समिति भादसोड़ा द्वारा गौशाला परिसर में किसानों का धन्यवाद सम्मेलन किया गया। जिसमें गोशाला में खुखला, चारा, ज्वार, गन्ना आदि किसानों द्वारा सहयोग मिला उन किसानों का सम्मान किया गया ।  कार्यक्रम का संचालय अभय चण्डालिया द्वारा किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अथिति  सरस् डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा के द्वारा गौशाला में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक गौ माताओं के लिए चारा, खुखला यथा योग्य सहयोग करें जिससे गौ माताओं का कार्य हो सके। महेंद्र सिंह आकोलागढ़ के द्वारा गौ माता की महिमा बताई गई। भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार के द्वारा गौ माताओं के लिए अधिक से अधिक खुखला प्रदान करने के लिए किसानों से आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, अशोक कोठारी, महेद्र सिंह आकोलागढ़, गोपाल सिंह तंवर अध्यक्ष सावलियाजी प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा, बानसेन सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव, करणी सेना जिला अध्यक्ष्य सत्यवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, सरपंच शम्भू लाल सुथार, नायब तहसीलदार मुकेश महात्मा, कनिष्ठ अभियंता राधेश्याम गायरी, कालू जाट एवम अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ