चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चितौडगढ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित होने वाले गणगौर पर्व के आयोजन को भव्यता प्रदान किये जाने को लेकर सभापति संदीप शर्मा ने पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारीयों के साथ पद्मनी पार्क का मौका देखा।
आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने बताया कि, नगर परिषद चितौडगढ द्वारा 24 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले गणगौर पर्व की तैयारीया नगर परिषद द्वारा प्रांरभ कर दी गई है, उसी क्रम मे मंगलवार को सभापति संदीप शर्मा ने पद्मनी पार्क का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। इस वर्ष नगर परिषद द्वारा इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए गणगौर पर्व के अन्तिम दिवस 26 मार्च को पद्मनी पार्क में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, यह कार्यक्रम केवल शहर की मातृशक्ति के लिए ही होगा। इसके अतिरिक्त गणगौर पर्व के प्रथम दिन गांधी चौक से पद्मनी पार्क तक ईसर गणगौर की प्रतिमा भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। तीन दिवस तक नगर परिषद द्वारा गणगौर पर्व पर मातृशक्ति के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी, साथ ही पद्मनी पार्क में साउण्ड, डांस फ्लोर लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद द्वारा शहर के मुख्य कार्यक्रम स्थल पद्मनी पार्क के अतिरिक्त दुर्ग, गांधीनगर, कुम्भानगर, सेंती, शास्त्रीनगर, चन्देरिया इत्यादि स्थानो पर भी गणगौर पर्व का आयोजन बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है।
नेहरू पार्क में आयोजित होने वाला कार्यक्रम होगा डाक बंगला परिसर में
नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष कुम्भानगर एवं प्रतापनगर क्षैत्र की मातृषक्ति के लिए नेहरू पार्क मे गणगौर पर्व का आयोजन किया जाता है किन्तु वर्तमान में उक्त पार्क का जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर होने से उक्त आयोजन को सर्किट हाउस के नजदीक पीडब्लूडी डाक बंगले में आयोजित किया जाएगा।
आज मौका निरीक्षण के दौरान शहर काग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद बालमुकन्द मालीवाल, अमानत अली, देवराज साहू आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ