सांवलियाजी, (माय सर्कल न्यूज़ @उमेश तिवारी)। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त के आदेश की पालना मे व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत के निर्देशन व भदेसर डिप्टी धर्माराम गिला के सुपरविजन में वांछित अभियुक्तगणों की धरपकड के अभियान चलाया जा रहा हैं। आज पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक थानाधिकारी ओम सिंह चुंडावत के नेतृत्व में कांस्टेबल जयदीप शर्मा के द्वारा न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 02 निम्बाहेडा के प्रकरण में विगत 05 वर्षो से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त स्थाई वारंटी तुफान सिंह पुत्र दलपत सिंह बागरी निवासी सोनगरा थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर (एमपी) को गिरफ्तार किया गया है।
0 टिप्पणियाँ