चैत्र नवरात्रि : सशस्त्र पुलिस जवानों की मौजूदगी में कालिका माता के जेवर पहुंचे मन्दिर

 

चित्तौड़गढ़। चैत्र नवरात्रि में शक्ति उपासना का विशेष महत्व होने से जिले के प्रमुख शक्तिपीठ दुर्ग स्थित कालिका माता, जोगणिया माता, आसावरा माता, मरमी माता, ऐलवा माता, सगरा माता सहित अन्य शक्तिपीठों पर आज शुभ मुहुर्त में घट स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान प्रारम्भ हो जायेंगे। वहीं इन शक्तिपीठों पर नौ दिवसीय मेले भी प्रारम्भ हैं जिनकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जबकि निकटवर्ती झांतला माता शक्ति पीठ पर मंगलवार को संध्या वेला में घट स्थापना के साथ अनुष्ठान एंव नवरात्रि मेला प्रारम्भ हो गया है।

●पुलिस की मौजूदगी में कालिका माता के जेवर पहुंचे मन्दिर
कालिका माता को स्वर्णाभुषण का श्रृंगार कराने के लिये मंगलवार को मंदिर महंत नारायण पुरोहित, प. अरविंद भट्ट द्वारा पुलिस जाप्ते के साथ कोष कार्यालय में रखे आभूषणों को मंदिर ले जाया गया। इस मंदिर पर सतरंगी विद्युत रोशनी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ