मालोला में फायरिंग की घटना के मुख्य सरगना सहित पांच गिरफ्तार, अवैध पिस्टल जप्त



भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि थाना प्रतापनगर मालोला गांव में हुई फायरिंग व हत्या के प्रयास की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय श्रीमती चंचल मिश्रा के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत्त शहर नरेन्द्र दायमा के सुपरविजन में वारदात के शीघ्र खुलासे एवं शेष अपराधियों की गिफतारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
 गत 18 मई को दौलत सिंह शक्तावत पिता
महेंद्र सिंह शक्तावत निवासी श्यामगढ़ थाना माण्डलगढ़ हाल मालोला थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा ने एक रिपोर्ट मालोला रोड़ पर मैं व मेरे परिवारजन आपस में वार्तालाप कर रहे थे कि गोपाल गुर्जर निवासी जीपीया व अन्य व्यक्ति हथियारों से लैस हो आये एवं आते ही भगवान सिंह राठौड़ पर फायर कर बेसबॉल के डंडे व सरियों से मारपीट की जिससे भगवान सिंह के गोली लगी एवं अन्य के चोटें आई हैं वगैरा रिपोर्ट पर थाना
प्रतापनगर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

टीम द्वारा किये गये प्रयास :-
घटना की गम्भीरता को देखते हुये विशेष टीमों का गठन कर प्रकरण हाजा में नामजद आरोपीगण के सम्भावित छुपने के ठिकानों पर लगातार दबिश देकर आपराधिक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं फायरिंग की घटना के घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किया जाकर मुखबीर सूचना एवं आसूचनाओं का संकलन, आरोपीगण को डिटेन करने में सफलता प्राप्त की गई।

इस मामले में पुलिस ने गोपाल गुर्जर पुत्र काना गुर्जर उम्र 35 साल निवासी जिपीया खेडी थाना माण्डल जिला भीलवाड़ा, देवराज उर्फ देवा सेन पिता रामपाल सेन उम्र 27 साल निवासी रमा विहार थाना सुभाषनगर जिला भीलवाड़ा, राजवीर उर्फ राजू शर्मा पिता गोपाल शर्मा उम्र 28 साल निवासी म.न. 69, 200 फिट रोड वाटर पार्क के पीछे शांता विहार थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा, नारु लाल बंजारा पिता दुर्गालाल बंजारा उम्र 29 साल निवासी कृषि उपज मण्डी नियर पटवार मण्डल थाना कोतवाली जिला भीलवाड़ा, मुकेश पिता नानूराम गुर्जर उम्र 24 साल निवासी जिपीया खेडी थाना माण्डल जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया हैं।

गठित पुलिस टीम में अरविन्द सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना प्रतापनगर, बलवीर खान उ.नि. थाना प्रतापनगर, आशीष कुमार मिश्रा स.उ.नि. साईबर सैल भीलवाडा, राजेन्द्रपाल सिंह स. उ.नि. थाना प्रतापनगर, विजय सिंह हैडकानि 1014 थाना प्रतापनगर, सुनिल कुमार कानि 523 थाना प्रतापनगर, धीरज कानि. 220 थाना प्रतापनगर (विशेष योगदान), चन्द्रभान कानि 1048 थाना प्रतापनगर, रामनिवास कानि 564 थाना प्रतापनगर, रविन्द्र कानि 842 थाना प्रतापनगर, बनवारी कानि 1949 थाना प्रतापनगर (विशेष योगदान), उमराव कानि 1283 थाना प्रतापनगर, असलम कानि 1951 थाना प्रतापनगर (विशेष योगदान), जितेन्द्र कानि 1563 थाना प्रतापनगर, नोरत कानि 2131 थाना प्रतापनगर, महावीर सिंह कानि 1686 थाना प्रतापनगर, दीपक जांगीड कानि 858 साईबर सैल भीलवाडा, अंकित यादव कानि. 1979 साईबर सैल भीलवाडा, रमेश कानि. 904 थाना प्रतापनगर, नरेश कानि 1586 थाना प्रतापनगर, उगराराम कानि 1789 थाना प्रतापनगर शामिल थे।
उक्त घटना में शामिल तीन अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है तथा घटना प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल पूर्व में भी जप्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ