रावतभाटा, (मुदस्सर अहमद)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क रक्त जांच के लिए लगाए जा रहे कैंप में तीसरे दिन भी लोगों ने जांच करवा कर लाभ उठाया। पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र दशोरा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की प्रेरणा से चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क मोबाइल वैन लेबोरेटरी वैन द्वारा कुन्डाल की ग्राम पंचायत झरझनी में सोमवार को आम जन की जांच की गई। जांच सुबह 8: 30 बजे से दोपहर 3:00 तक की गई। मोबाईल वेन प्रभारी चतुर्भुज श्रन्गी ने बताया की लगभग 100 लोगो की जांच की गई ओर रिपोर्ट भी दी गई। वही देर शाम थाने के पास शाम 5 बजे के लगभग वेन द्वारा जांच की गई जिसमें 60 लोगो ने अपने रक्त की जांच करवाई।
0 टिप्पणियाँ