भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @शेलेन्द्र जैन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदेसर में राज्य सरकार द्वारा लगाई गई डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत द्वारा किया। राज्य सरकार द्वारा साढ़े 8 लाख रुपए की मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई हैं। ब्लॉक प्रवक्ता संजय खटोड़ ने बताया कि इस मशीन द्वारा शरीर में हड्डी टूटने व हड्डी में कोई प्रॉब्लम डिजिटल एक्स-रे से देखी जा सकती है। जाड़ावत ने सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में सब को बताया। अगली बार राजस्थान में कांग्रेसी सरकार बनने पर चित्तौड़ से कांग्रेस विधायक को जिताने पर भदेसर उपखंड मुख्यालय पर उप जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा की। साथ ही साथ भदेसर उपखंड मुख्यालय पर कॉलेज बनाने की घोषणा भी की। साथ में बीसीएमओ भूपेश अरोड, चिकित्सा अधिकारी आशीष कांठेड़, तुषार खंडेलवाल, अजय सिंह, देवेंद्र रेगर, महावीर मेहता, कैलाश चौधरी, ओमप्रकाश खटीक, मुपराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह, नगर अध्यक्ष कालू लाल जाट, संपत दसोरिया, संजय खटोड़, किशन खटीक, राम सिंह, रतन सिंह, इंदरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, शंभू गिरी, धिरजी का खेडा सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश खटीक, धीरजी का खेड़ा उपसरपंच मुकेश गिरी, धीरजी का खेड़ा इकाई अध्यक्ष रमेश गुर्जर, नारायण सिंह, लोकेश खटीक, हकीम मोहम्मद, शंकर जाट, भगवती लाल आर्य, लक्ष्मण सिंह, केवल माली, राजेंद्र दायमा सहित कई लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ