चित्तौड़गढ़। समीपवर्ती मोड़ पर एक ट्रेलर ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। पास में नाकाबंदी कर रही पुलिस घायल को तुरंत हॉस्पिटल ले गई, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। वहीं, मौके से ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया।
कोटा-उदयपुर हाईवे पर सेमलपुरा मोड़ पर एक हादसा हुआ है। बस्सी से एक बुजुर्ग भोईखेड़ा निवासी हेमराज भोई (60) चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रहा था। सेमलपुरा मोड़ पर मुड़ने के दौरान ट्रेलर ने हेमराज को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग के एक पैर पर पहिया निकल गया और सिर में अंदरूनी चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। हेमराज ने बस्सी में अपने किसी रिश्तेदार को 32 हजार 900 रुपए उधार दिए थे, जो वो लेकर लौट रहे थे। हादसे में रुपए भी मौके पर बिखर गए। उस दौरान पुलिस हाईवे पर नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस तुरंत पहुंची और बुजुर्ग को घायल समझ कर जिला हॉस्पिटल में लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने रुपयों को उनके परिजनों को सूचना देने के बाद उन्हें लौटा दिया। मौके पर ही ट्रेलर ड्राइवर को पकड़ कर गाड़ी जब्त कर ली। परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
0 टिप्पणियाँ