चित्तौड़गढ़। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम दक के कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मिट्ठू लाल जाट को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट भाजपा कार्यालय में प्रवेश हुए। यहां जाट ने अपना पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा जो मिल रही है, आगामी चुनाव में काम आएगी। वहीं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पार्टी के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बारे में कहा कि जिसने औरतों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई, सरकार ने उसी को हटा दिया और जिस मंत्री ने सभा में महिलाओं का अपमान किया उसे मुख्यमंत्री ने गले लगा लिया।
मिट्ठू लाल जाट ने आज जिला अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करते हुए काम संभाल लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम दक और पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी का साथ भी मिला है। इससे जो ऊर्जा मिल रही है, वह आगामी 2023-24 के चुनाव में काम आएगी और हम आसानी से सफलता प्राप्त कर लेंगे।
पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस पार्टी 2018 में जिन वादों की बुनियाद पर चुनकर आई थी उसके बिल्कुल फेल साबित हुई। आज लाल डायरी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि इस लाल डायरी में कांग्रेस की सरकार के काले कारनामे लिखे हुए हैं। यह वही राजेंद्र गुढ़ा है जो मुख्यमंत्री के कहने पर यह लाल डायरी लेकर आए थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले भी यह मान चुके हैं कि उनकी कुर्सी बचाने वाले राजेंद्र गुढ़ा थे। आखिर ऐसा क्या कारण है कि आज उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। जिस नेता ने नारी की सुरक्षा के लिए सरकार को सही आइना दिखाया, उसे तो हटा दिया गया जबकि जिस नेता ने दुष्कर्म के मामले में यह कहा था कि हमारा राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, उसे मुख्यमंत्री ने गले से लगा लिया। यह दोहरा चरित्र सरकार का सबको देखने को मिल रहा है।
इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, रतनलाल गाडरी, अनिल शिशोदिया, भूमि विकस बैंक के अध्यक्ष बद्री जाट, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, सोहनलाल आंजना, तेजपाल रैगर, पूर्व मंत्री रतनलाल जाट, पूर्व विधायक बालूराम जाट, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान, सुशीला जीनगर, लीला शर्मा, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, अरबन बैंक चेयरमैन आईएम सेठिया, पूर्व चेयरमैन गोविंद काबरा, नीरूदेवी अहीर, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, वीणा दशोरा, एमडी शेख, विस संयोजक रणजीतसिंह भाटी, देवीसिंह रणावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, हर्षवर्द्धन सिंह रूद , मौजूद थे। प्रदेश कार्यालय प्रमुख राव का अभिनंदन भी किया
0 टिप्पणियाँ