भादसोड़ा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का समापन


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। ग्राम पंचायत भादसोड़ा में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक 2023 का कार्यक्रम भादसोड़ा ग्राम के हाईवे विद्यालय में समापन हुआ। सभी विजेता टीम को मेड़ल व प्रशस्ति प्रमाण पत्र बँटे गये। लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भादसोड़ा सरपंच शम्भु सुथार, अध्यक्षता पीईईओ शंकर लाल जाट ने की।
सरपंच सुथार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी ओर जिनका चयन नहीं हुआ उनका होसला बड़ाया। विशिष्ठ अतिथि में अकबर अली बोहरा, कुंदन बुनकर पीटीआई गिरधारी लाल सुथार, रमेश चंद्र सुथार, रमेश खटीक, गंगा राम खटिक, वीना नायक, रिंकु कुँवर, सरिता दशोरा, रामावतार जांगिड, देवेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामवासी व छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ