चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष सितम्बर माह में आयोजित होने वाले तेजा दशमी महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर जाट समाज की बैठक शनिवार 2 सितम्बर को दोपहर एक बजे जाट सैंती स्थित जाट छात्रावास पर रखी गई। संस्था विधि सलाहकार शिवनारायण जाट के अनुसार तेजा दशमी के भव्य आयोजन हेतु जिला व ब्लाॅक कार्यकारिणी एवं समस्त समाजजन की आम बैठक शनिवार को आयोजित की जा रही है जिसमें आने वाले तेजा दशमी महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जागपुरा का सम्मान समारोह रखा गया है। बैठक में पूरे जिले से समाजजन भाग लेंगे।
0 टिप्पणियाँ