चित्तौड़गढ़। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदेशभर में चला जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमान् भानु कुमार के निर्देशानुसार तीन दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दुसरे दिन दिनांक 01 सितम्बर 2023 को चित्तौड़गढ स्थित सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय पुरूषार्थी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नोडल प्रभारी शम्भु लाल भटट् ने बताया कि नशा मुक्ति विषय से संबंधित पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया तथा उनके द्वारा तैयार किए गए पोस्टर व निबंध में माध्यम से नशा मुक्ति की प्रेरणा दी गई। विद्यालय के प्राचार्य फादर षैजो थोमस ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से अधिक से अधिक बच्चों को नशामुक्त जीवन के लिए नकारात्मक प्रभावों को पहचानने और सही निर्णय लेने के लिए प्रेरणा मिलती है तथा विद्यालय परिसर में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ