युवा संवाद कार्यक्रम एप्प के पोस्टर का लोकार्पण

शाहपुर, (मूलचंद पेसवानी)। शाहपुरा में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान ज़िला कलेक्टर राजेंद्र शेखावत द्वारा नवाचार करते हुए, SYPET नामक ऐप डवलप् करवाया जा रहा है, जो की युवाओं के कैरियर काउंसलिंग, एम्प्लॉयमेंट ऑपोर्ट्यूनिटीज़ में सहायक होगा, 
इसके पोस्टर का लोकार्पण किया गया। इस ऐप के ज़रिए युवा अपनी करियर सम्बंदित समश्या इस ऐप से जुड़े सभी ज़िला अधिकारियो को अवगत करा उनका समाधान पा सकेंगे। इस एप्प में समय समय पर मोटिवेशनल वीडियोज़ साथ ही आने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। 
यह एप्प बीएसएनएल के उप महा प्रबन्धक प्रकाश पंचोली और निर्भय सिंह द्वारा ज़िला कलक्टर के निर्देशन अनुसार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ