मुर्मू की जीत, देशवासियों के लिए गौरव का अवसर : जिला भाजपा

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की  विजय देशवासियों के लिए गौरव की बात है। भाजपा जिला चित्तौड़गढ़ ने मुर्मू की विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सही अर्थों में लोकतंत्र की विजय बताया।
 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सी पी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, जिला प्रमुख डॉक्टर सुरेश धाकड़,उप जिला प्रमुख भूपेंद्रसिंह बडोली,पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, अशोक नवलखा,छगन लाल शिशोदिया, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, सोहनलाल आंजना, तेजपाल रेगर सहित जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ