एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा द्वारा आतिशबाजी

चित्तौड़गढ़। एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतिशबाजी की गई। भाजपा नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारीयो द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय की विचारधारा को शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया है। एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का श्रीमति मुर्मु का सफर प्रेरणादायी रहा है  । यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत के साथ साथ शुभ संकेत भी है। भाजपा का यह निर्णय पूरे देश में एक मिसाल बनने जा रहा है, संपूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण है। भाजपा नेतृत्व ने साबित कर दिया कि भाजपा में हर वर्ग को समान रूप से अवसर मिलता है । इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, पप्सा टांक, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, नगर उपाध्यक्ष दिनेश कोदली, कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप काबरा, नगर मंत्री मोनू सलूजा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, सुनील लड्ढा, फतह लाल भड़कत्या, परमजीत सिंह, कैलाश चोखड़ा, राजेश मोची, कमल बिलोची, राजकुमार कटारिया,
भारती दाधीच, राजकुमारी सिंहला, अंतिमा चौखडा, नलिनी मीणा, राजकुमारी ,सुनीता अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ