चित्तौड़गढ़। नाकाबंदी के दौरान कपासन थाना पुलिस ने एक बिना नम्बरी स्विफ्ट कार से 53 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि सोमवार को थानाधिकारी कपासन फूलचन्द पुलिस निरीक्षक थाने के जाप्ता एएसआई भवानी सिह, कानि. सुनील, देवीलाल, दिनेश व जाकीर हुसैन द्वारा सर्कल गस्त व नाकाबन्दी के दौरान सरकारी हॉस्पिटल कपासन के पास हाईवे रोड पर चित्तौडगढ की तरफ से आती हुई एक बिना नम्बरी स्वीफ्ट कार को रूकवाने पर कार का चालक द्वारा कार को नही रोक नाकाबन्दी तोड़ भगा कर ले गया। जिसका पिछा किया गया उक्त कार को देवरीया गांव मे छोड़ चालक भाग गया। कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार के अन्दर 02 कट्टों में कुल 53 किलो 400 ग्राम अवैध अफिम डोडाचुरा मिला जिसे जब्त किया गया।
बिना नम्बरी स्वीफ्ट कार मे चालक द्वारा अवैध डोडाचुरा परिवहन करना व कार को छोड कर भाग जाना पाया जाने से थाना कपासन पर अज्ञात स्वीफ्ट कार के चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ