3 लोडेड पिस्टल, 3 देशी कट्टे 12 बोर, खाली मैगजीन व जिन्दा कारतूस जब्त, 3 हथियार तस्कर गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी वारदात की कोशिश को नाकाम करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वालो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। रविवार को नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के 3 हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 लोडेड पिस्टल, 3 देशी 12 बोर कट्टे, 5 खाली मैगजीन व 8 जिन्दा कारतूस जब्त किये है। गिरफ्तार तीनो आरोपियों का हथियार की तस्करी के अलावा कई गंभीर अपराधों में भी लिप्त होने पाया गया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध हथियारों व मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतू जिले ने एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा कैलाशचन्द्र सोनी पुलिस निरीक्षक द्वारा थाने के जाप्ता हैड कानि राजेन्द्र सिह, कानि रतन सिह, अमीत, रामकेश, अशोक, धर्मेन्द्र सिह, रमेश, जगदीश के साथ जलिया चैक पोस्ट नीमच-निम्बाहेडा हाईवे रोड़ जलिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक स्वीफ्ट कार आई जिसको संदिग्ध होने से पुलिस द्वारा कार के आगे बेरिकेट लगा रोका गया। कार के रूकते ही कार चालक सहित दो अन्य व्यक्ति फाटक खोलकर भगने लगे जिनको घेरा दे रोका जाकर यथास्थिति में बैठे रहने की चेतावनी दी। संदिग्ध होने पर कार की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में कार चालक चांग थाना भिवानी सदर जिला भिवानी हरियाणा निवासी 25 वर्षीय आकाश पिता विजेन्द्र सिह जाति राजपुत चौहान के पास से एक पिस्टल मय मेगजीन व 2 कारतुस के लोडेड पिस्टल,  धनाना थाना सदर भिवानी जिला भिवानी हरियाणा निवासी 32 वर्षीय सुनील पिता रघुवीर जाट के पास से एक पिस्टल मय मेगजीन व 2 कारतुस के लोडेड पिस्टल एवं पिन्जोखरा थाना तोषाम जिला भिवानी हरियाणा निवासी 40 वर्षीय दलवीर पिता फुल सिह जाट उम्र 40 साल के पास से एक पिस्टल मय मेगजीन व 4 कारतुस के लोडेड पिस्टल बरामद हुए है। जिनको पुलिस के कब्जे में लिये गये। तीनों आरोपियों की तलाशी के बाद कार की तलाशी ली गई तो कार में भी 3 देशी कटटे 12 बोर व 5 विभिन्न प्रकार की खाली मेगजीन मिली।
 इस प्रकार तीनों आरोपियों से कुल 3 पिस्टल मय मेगजीन, 3 देशी कट्टे 12 बोर, 8 जिन्दा कारतूस एवम  5 खाली मैंगजीन जप्त की गई। घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार को भी जब्त कर आरोपी आकाश, सुनील व दलवीर को गिरफतार किये गये।
  प्रारम्भिक पुछताछ में आरोपी सुनील, दलवीर के खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, लुट, अवैध हथियार एवं अन्य कई गम्भीर प्रवृति के प्रकरण दर्ज होना जानकारी मे आया।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर उनसे जब्त पिस्टलों, कारतूसों, देशी कट्टे 12 बोर, एवं मैगजीनों के सम्बन्ध में पुछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ