भादसोड़ा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की शुभारंभ

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)।  रा.उ.मा. विद्यालय भादसोड़ा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भादसोड़ा सरपंच के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर की गई। ततपश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम के दौरान भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार ने अपने उद्बोधन के बाद ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रारंभ की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर मधु सुथार, डॉक्टर मोहम्मद अलीम खान, डॉ वीरेंद्र सिंह हाडा, ने विचार व्यक्त किए शारीरिक शिक्षक गिरधारी लाल सुथार ने ओलंपिक खेल के बारे में जानकारी प्रदान की। 
इस अवसर पर नायब तहसील दार राम लाल मेघवाल, थानाधिकारी रविन्द्र सेन, डॉ मो अलीम खान, डॉ हाड़ा, प्रिंसिपल ज्योति शर्मा, गिरदावल शांति लाल सुथार, व्याख्याता शंकर लाल जाट, पीरु लाल खटीक, रतन लाल आदि उपस्थित थे। संचालन माणकलाल जारोली ने किया। खेल उद्घाटन में प्रारंभिक मैच ग्राम पंचायत वर्सेस प्रशासन का रहा। 
इसी प्रकार राजकीय विद्यालय कुथना, विद्यालय नपानिया, राजकीय विद्यालय आक्या, आदि में ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रारंभ किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ